{"_id":"65d39992f35e499ca00ff501","slug":"the-complaint-of-the-complainant-who-appeals-to-the-deputy-commissioner-will-also-be-recorded-in-the-register-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113798-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: उपायुक्त से गुहार लगाने वाले फरियादी की शिकायत रजिस्टर में भी होगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: उपायुक्त से गुहार लगाने वाले फरियादी की शिकायत रजिस्टर में भी होगी दर्ज
Mon, 19 Feb 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में लोगों की शिकायतों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त कार्यालय में नई व्यवस्था शुरू कर की गई है। इसके तहत अब फरियादी का ब्योरा व शिकायत रजिस्टर में भी दर्ज होगी। इससे शिकायतों से जुड़ा रिकॉर्ड तैयार हो जाएगा और आसानी से निगरानी भी हो सकेगी।
उपायुक्त मनदीप कौर कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों की शिकायतें सुनती हैं। विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर लोग लिखित में शिकायत देते हैं। कई मामलों में सामने आया कि शिकायत पर समाधान में काफी समय लग जाता है और संबंधित व्यक्ति को दोबारा उपायुक्त कार्यालय में आना पड़ता है। इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने लोगों से प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करवाना शुरू कर दिया गया है।
उपायुक्त के निर्देश पर अब उनके कार्यालय में आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करके संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है और उनको समस्या के उचित समाधान के निर्देश भी दिए गए हैं।