फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The committee member had to file the complaint, it's over: BJP District President

समिति सदस्य को ही शिकायत लगानी पड़ी, चाला होग्या : भाजपा जिलाध्यक्ष क्या करें जी, तीन वार्डों का मामला है : शिकायतकर्ता समिति सदस्य

Fri, 27 Feb 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 27 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The committee member had to file the complaint, it's over: BJP District President
बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त। साथ मौजूद हैं अन्य अधिकारी, जिप चेयरमैन, भाजपा जिलाध्यक्ष।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। कष्ट निवारण समिति के सदस्य को ही बैठक में शिकायत लगानी पड़ रही है, यह तो चाला होग्या। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने वीरवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में उस समय कही, जब समिति के सदस्य धर्मबीर सैनी ने शहर के वार्ड 11, 12 व 13 में ठप सीवरेज व्यवस्था से संबंधित शिकायत रखी। जिलाध्यक्ष की बात का जवाब देते धर्मबीर सैनी ने कहा कि क्या करें, तीन वार्डों का जो मामला है। उन्होंने कहा कि गोशाला चौक के पास सीवरेज का एक मैनहोल ठप होने के कारण तीनों वार्डों के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने कहा कि निविदा जारी कर दी गई है, अगले 20 दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

दादरी के लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के न पहुंचने के कारण उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रखे गए 12 परिवादों में से आठ का निपटारा किया गया और चार को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। बैठक में एसपी अर्श वर्मा, एसडीएम योगेश सैनी व आशीष सांगवान, सीईओ जिला परिषद डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक्सईएन साहब, मैं दूसरी बात पर आ गया तो आपको दिक्कत होगी
बैठक में अधिवक्ता कुलवंत फोगाट व अन्य ने गांव घसौला में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की तरफ जाने वाली सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए। अब लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन जवाब दे रहे थे तो शिकायतकर्ता ने कहा कि दूसरी बात पर मत आओ, यदि मैं दूसरी बात पर आ गया तो आपको दिक्कत होगी। इसके बाद उपायुक्त ने मध्यस्थता कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की उठी मांग
बैठक में स्थानीय कबीर नगर निवासी प्रिंस हत्याकांड के मामले में उनके पिता जय सिंह ने शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। डीएसपी ने बताया कि मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और एक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों ने कहा कि प्रिंस ने अपने बयान में 7 से 8 युवकों के शामिल होने की बात कही थी। जिस पर अब पुलिस, परिजनों के साथ एक समिति सदस्य को गांव में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने की बात कही गई।

अन्य परिवादों की भी हुई सुनवाई
बैठक के दौरान गांव भागवी के लक्ष्मीबाई महिला ग्राम संगठन द्वारा गांव की मुख्य सड़क खराब होने का मुद्दा उठाया गया। जिस पर उपायुक्त ने जिला परिषद के कोष से रास्ते को ठीक करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य परिवादों की सुनवाई करते हुए समाधान के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि जन समस्याओं के समाधान में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed