फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The college application process has gained momentum

Charkhi Dadri News: महाविद्यालय में आवेदन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, चौथे दिन आंकड़ा पहुंचा 200 पार

Fri, 07 Jun 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The college application process has gained momentum
चरखी दादरी। जिले के पांच महाविद्यालयों में वीरवार को ऑनलाइन आवेदनों की संख्या 200 का आंकड़ा पार कर गई। जनता कॉलेज में पांच संकायों के लिए कुल 106 आवेदन मिले। वहीं, राजकीय पीजी कॉलेज में भी वीरवार को 40 आवेदन हुए। फिलहाल सर्वाधिक आवेदन बीए संकाय के आए हैं।
विज्ञापन

दाखिला के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि जनता कॉलेज में वीरवार को आवेदनों की संख्या 106 रही। इनमें बीए के लिए 69 युवाओं ने आवेदन किया। वहीं, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 17 युवाओं ने रुचि दिखाई। इसी तरह बीएससी एक्चूरियल साइंस के लिए आठ, बीएससी मेडिकल के लिए पांच और बीकॉम के लिए सात आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

दादरी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी प्रो. रणधीर सिंह ने बताया कि राजकीय पीजी कॉलेज में स्नातक के दो संकाय के लिए कुल 67 आवेदन आए हैं। इनमें से बीए के लिए 50 और बीकॉम के लिए 17 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोझूकलां महिला कॉलेज के दिनेश कुमार ने बताया कि संस्थान में कुल दस आवेदन आए हैं। इनमें से बीए के लिए छह, बीकॉम, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए दो-दो युवाओं ने आवेदन किया। एपीजे सरस्वती कॉलेज प्रधान सज्जन गुप्ता ने बताया कि स्नातक की तीन संकाय के लिए कुल 35 आवेदन हैं। इनमें से बीए के लिए 28, बीकॉम के लिए चार और बीएससी नॉन मेडिकल के लिए तीन छात्राओं ने आवेदन किया है।
वहीं, बौंदकला राजकीय कॉलेज में पहली बार दस आवेदन पहुंचे हैं। प्राचार्य ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि सभी दस आवेदन केवल बीए के लिए ही हैं।
ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed