फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Civil Surgeon inspected three health centers and directed that show-cause notices be issued to 10 employees found absent

Charkhi Dadri News: सिविल सर्जन ने तीन स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिले 10 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Sat, 13 Jun 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The Civil Surgeon inspected three health centers and directed that show-cause notices be issued to 10 employees found absent
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने शनिवार को तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिनमें कस्बा बौंद कलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव सांवड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा गांव हिंडोल स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कस्बा बौंद कलां सीएचसी में आठ, सांवड़ पीएचसी में एक तथा हिंडोल उप-स्वास्थ्य केंद्र में एक कर्मचारी बगैर पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। जिस पर सिविल सर्जन ने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं व ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से भी बात की। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने केंद्रों पर आए मरीजों की जांच भी की और उन्हें परामर्श भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन :
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। जहां भी किसी प्रकार की कमी सामने आती है, उसे तत्काल दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग का दायित्व केवल उपचार प्रदान करना नहीं, बल्कि मरीजों को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। -- डॉ. नरेश कुमार, सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed