{"_id":"6a0f3b01974d650e7f0c2fc9","slug":"the-civil-surgeon-doctor-dispute-continues-unabated-with-both-sides-facing-off-over-a-may-25-strike-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155589-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सिविल सर्जन-चिकित्सक विवाद नहीं हो रहा शांत, 25 मई की हड़ताल के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सिविल सर्जन-चिकित्सक विवाद नहीं हो रहा शांत, 25 मई की हड़ताल के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने
Thu, 21 May 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 21 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी के सिविल सर्जन और एक चिकित्सक के बीच हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच जहां तीन मेडिकल आफिसर्स से डिप्टी सिविल सर्जन का चार्ज वापस लेने के बाद उन्हें दूसरे स्थानों पर तैनात किया गया है। वहीं वीरवार को दो मेडिकल ऑफिसर्स डॉ. भूपेंद्र और डॉ. नेहा को डिप्टी सिविल सर्जन का चार्ज दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने नवनियुक्त डिप्टी सिविल सर्जन सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों को कहा कि मरीज हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएं। मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
दूसरी तरफ एचसीएमएस एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 25 मई से चिकित्सक हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं डिप्टी सिविल सर्जन का चार्ज वापिस लेने के बाद डॉ. आशीष मान को पीएचसी बलकरा, डॉ. राहुल अरोड़ा को पीएचसी संतोखपुरा तथा डॉ. संदीप को नागरिक अस्पताल में तैनात किया गया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि चिकित्सक को चार्जशीट करने की सिफारिश के बाद हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस (एचसीएमएस) एसोसिएशन दादरी के बीच में आने पर तीन मेडिकल ऑफिसर्स से उनके डिप्टी सिविल सर्जन के चार्ज वापस लेते हुए उन्हें दूसरे स्थानों पर भेजा गया है।
हड़ताल को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने
बता दें कि एचसीएमएस एसोसिएशन ने गत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को भेजे ज्ञापन में मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा कार्यवाहक सिविल सर्जन का तबादला करने और जिले से बाहर के वरिष्ठ अधिकारियों की एक स्वतंत्र जांच समिति गठित करने, 13 मई की घटना के सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने, बाहरी हस्तक्षेप पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानीं गई तो 25 मई से चिकित्सक हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार का कहना है कि एसोसिएशन की ओर से कई चिकित्सकों पर दबाव बनाकर ज्ञापन पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को किसी प्रकार की हड़ताल नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई चिकित्सक हड़ताल पर जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 13 मई को हुए घटनाक्रम के सीएमओ कार्यालय में कार्यरत करीब 30 अधिकारी, कर्मचारी प्रत्यक्षदर्शी हैं। उन्होंने चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी दबाव में आते हुए सभी अपने विवेक से निर्णय लें।
सिविल सर्जन ने वार्ड का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने वीरवार को नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से उपचार संबंधित बात की तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को उपचार मिलने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।