फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The city's drinking water storage capacity is being increased in view of the population of 1.25 lakh

Charkhi Dadri News: 1.25 लाख की आबादी के लिहाज से बढ़ाई जा रही शहर की पेयजल भंडारण क्षमता

Fri, 15 Aug 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 15 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The city's drinking water storage capacity is being increased in view of the population of 1.25 lakh
 चंपापुरी जलघर में बनाया गया पेयजल भंडारण टैंक। 
चरखी दादरी। अगले 20 साल में होने वाली आबादी को जहन में रखकर जनस्वास्थ्य विभाग शहर में 115 करोड़ की पेयजल परियोजना पर काम कर रहा है। अलग-अलग चरणों में निर्माण कार्य चल रहे हैं और करीब पांच माह के अंदर परियोजना पूरी हो जाएगी। वहीं, अब विभागीय अधिकारी नया पेयजल आपूर्ति शेड्यूल भी तैयार करने में जुटे हैं, ताकि पेयजल परियोजनाओं पर काम पूरा होते ही शहरवासियों को लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

दरअसल, पेयजल परियोजना पर काम 1.25 लाख की आबादी को मद्देनजर रखते हुए कराया गया है। विभाग का अनुमान है कि अगले 20 साल में दादरी शहर की आबादी इतनी होगी और उस दौरान भी शहरवासियों को पेयजल संकट से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। तमाम व्यवस्थाएं 1.25 लाख की आबादी को जहन में रखकर की जा रही हैं और जल्द से जल्द परियोजना पूरी कराने की योजना है।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय शहर की आबादी करीब 80 हजार है और लंबे समय से शहर में पेयजल समस्या बनी हुई है। आलम यह है कि गर्मी में भी एक दिन छोड़कर आपूर्ति करनी पड़ती है और तब जाकर अगली नहरी टर्म तक मुश्किल से काम चलता है। इसके मद्देनजर विभाग ने 115 करोड़ की पेयजल परियोजना पर काम शुरू कराया हुआ है, जो तेज गति से चल रहा है। विभाग पेयजल लाइनों की ड्राइंग को अंतिम रूप दे रहा है। सितंबर मध्य तक मानसून सीजन खत्म होते ही काम को तेजी से पूरा कराया जाएगा। विभाग पेयजल से जुड़ी सारी मशीनरी, उपकरण, मोटर व फिल्टर आदि को आधुनिक करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले: पेयजल परियोजना पर काम जल्द हो पूरा
नगर पार्षद रचना देवी और पूर्व पार्षद आनंद कुमार का कहना है कि पेयजल प्रोजेक्ट पर तेजी से काम होना चाहिए ताकि शहर में रोजाना पानी की सप्लाई हो सके। पेयजल भंडारण क्षमता जल्द से जल्द बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि शहरवासी लंबे समय से पेयजल संकट का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed