फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Camps will be organized in the district's blocks to help deprived girls avail the benefits of the 'Lakshmi' scheme

Charkhi Dadri News: वंचित लाडो को लक्ष्मी दिलाने के लिए जिले के खंडों में लगेंगे कैंप

Thu, 24 Sep 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Camps will be organized in the district's blocks to help deprived girls avail the benefits of the 'Lakshmi' scheme
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दिया गया है। पहले यह सीमा एक लाख रुपये थी। संशोधित आय सीमा 17 सितंबर से लागू हो चुकी है। इससे जिले की अधिक-से-अधिक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि योजना के तहत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की वे महिलाएं पात्र हैं जो कम से कम 15 वर्षों से हरियाणा की स्थायी निवासी हैं और जिनके परिवार की कुल वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता, दिव्यांग पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, कश्मीरी विस्थापित परिवार वित्तीय सहायता, बौना भत्ता, तेजाब पीड़ित वित्तीय सहायता, अविवाहित महिला वित्तीय सहायता, हरियाणा गौरव सम्मान योजना तथा सरकार की ओर से अधिसूचित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन या भत्ता योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज
जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लों ने बताया कि योजना के लिए आवेदन करते समय हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाण-पत्र, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, विवाहित महिला के मामले में ससुराल पक्ष के सदस्यों के आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन संख्या, परिवार के नाम पंजीकृत वाहनों का विवरण, महिला के स्वयं के नाम का बैंक खाता तथा पैन कार्ड आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल एप से कर सकते हैं आवेदन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पात्र महिलाओं से अपील की कि वे गूगल प्ले स्टोर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप डाउनलोड कर स्वयं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

विशेष शिविरों का कार्यक्रम
सेवा संकल्प एवं सेवा सेतु अभियान के तहत 28 सितंबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बौंद कलां, 29 सितंबर को गांव रानीला, 30 सितंबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बाढड़ा, 1 अक्तूबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय झोझू कलां व 2 अक्तूबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय चरखी दादरी में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 5 व 6 अक्तूबर 2026 को नगर परिषद कार्यालय चरखी दादरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के बाद ग्रामीण स्तर पर अटल सेवा केंद्रों एवं सीपीएलओ के माध्यम से भी निशुल्क आवेदन किया जा सकेगा। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आवेदक जिला समाज कल्याण कार्यालय, चरखी दादरी में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed