फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chaudhary Devi Lal's Samman Diwas ceremony will be historic: Aditya Devi Lal

ऐतिहासिक होगा चौधरी देवीलाल का सम्मान दिवस समारोह : आदित्य देवीलाल

Thu, 24 Sep 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Devi Lal's Samman Diwas ceremony will be historic: Aditya Devi Lal
गांव अटेला में राजपति देवी के निधन पर शोक प्रकट करते डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल। - फोटो : 1
बाढड़ा। इनेलो के डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने आगामी चौधरी देवीलाल सम्मान दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दावा किया कि 27 सितंबर को मेवात में होने वाली यह रैली प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक सभा होगी। चौटाला ने कहा कि यह आयोजन आने वाले समय में प्रदेश के राजनीतिक रुख को इनेलो के पक्ष में कर देगा।
विज्ञापन

चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस वोट और विधायक बेचती है, जबकि भाजपा खरीदती है। चौटाला ने अभय सिंह चौटाला को जनता की आवाज उठाने वाला एकमात्र नेता बताया। इससे पहले, आदित्य देवीलाल चौटाला ने गांव अटेला नया का दौरा किया। उन्होंने इनेलो जिलाध्यक्ष सूबे सिंह अटेला की भाभी राजपति देवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। चौटाला ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

नेलो जिलाध्यक्ष सूबे सिंह अटेला ने रैली की तैयारियों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पिछले सम्मेलनों में सफलता मिली है। अटेला ने कहा कि चरखी दादरी जिला नूंह की रैली में रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश महासचिव विजय पंछगांवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed