फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The city magistrate wrote a letter to the SP to include the former station in-charge in the investigation

पूर्व थाना प्रभारी को जांच में शामिल करने के लिए नगराधीश ने एसपी को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The city magistrate wrote a letter to the SP to include the former station in-charge in the investigation
गबन का मामला सिद्ध होने के बाद भी पूर्व सरपंच और ग्राम सचिव पर कार्रवाई न करने के मामले में नगराधीश ने तत्कालीन एसएचओ को जांच में शामिल करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 10 अगस्त को भी नगराधीश अमित मान ने इस मामले के सभी पक्षों को जांच में शामिल होने के लिए पत्र भेजे थे, लेकिन शिकायतकर्ता ही वहां पहुंचा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव चांदवास के राजवीर सिंह ने एक शिकायत सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी थी। शिकायत में लिखा था कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बाढड़ा की जांच रिपोर्ट में एक पूर्व सरपंच व ग्राम सचिव पर दस हजार का गबन करना साबित हुआ था। इसके बाद सीएम विंडो के माध्यम से ही इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस मामले में अब नगराधीश ने दोबारा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पूर्व थाना प्रभारी समेत एक एएसआई, ग्राम सचिव व शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय में जांच के लिए 6 सितंबर को रिकॉर्ड सहित बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed