फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The car of the processions overturned uncontrollably due to the presence of Nilgai, one died

नीलगाय सामने आने से अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों की कार, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The car of the processions overturned uncontrollably due to the presence of Nilgai, one died
नीलगाय सामने आने से अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों की कार, एक की मौत
विज्ञापन

हंसावास के समीप रविवार देर रात हुआ हादसा, नलवा से दगड़ोली गांव आई थी बारात, मृतक था दूल्हे का दोस्त
चरखी दादरी/बाढड़ा।
हंसावास के समीप नीलगाय सामने से बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने सोमवार सुबह नलवा निवासी मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक शादीशुदा था और दूल्हे का दोस्त था।

जानकारी के अनुसार नलवा निवासी देवेंद्र, सतेंद्र, विक्रम और विजय नामक चार दोस्त कार में सवार होकर अपने एक अन्य मित्र की बारात में दगड़ोली आ रहे थे। देर रात जब वो हंसावास के समीप पहुंचे तो उनकी गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक सतेंद्र संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में देवेेंद्र और सतेंद्र को ज्यादा चोटें लगीं जबकि विक्रम और विजय को मामूली चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए देर रात ही सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र (32) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल सतेंद्र का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोमवार सुबह पुलिस ने कागज कार्यवाही कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक देवेंद्र के दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed