फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The bus stopped in Dadri to pick up passengers, passengers faced problems due to breakdown; had to resort to p

Dadri: यात्रियों को चढ़ाने के लिए रुकी बस, ब्रेक डाउन होने से लोगों को झेली परेशानी; निजी वाहनों का सहारा

Sat, 14 Dec 2024 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 14 Dec 2024 02:54 PM IST
सार

कुछ यात्रियों ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि वे इस बस की नियमित सवारी हैं। बस तीन दिन से खराब अवस्था में है और इसी तरह रुक-रुककर चल रही है। यात्रियों को बैठाने के लिए बस रुकती है और बाद में स्टार्ट नहीं हो पाती।

विज्ञापन
The bus stopped in Dadri to pick up passengers, passengers faced problems due to breakdown; had to resort to p
हरियाणा रोडवेज - फोटो : संवाद

विस्तार

दादरी-बाढड़ा रूट पर शनिवार सुबह रोडवेज बस के ब्रेक डाउन होने से बस आधा घंटा देरी से पहुंची और बीच रास्ते में बस रुकने से यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उस दौरान बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बता दें कि दादरी डिपो से दादरी-बाढड़ा- श्यामकलां तक बस का संचालन किया जाता है। बस प्रतिदिन सुबह श्यामकलां-बाढड़ा होते हुए दादरी पहुंचती है। शनिवार सुबह बस सवारी लेकर दादरी आ रही थी। इस दौरान करीब नौ बजे बस गांव खेड़ी बूरा अड्डे पर पहुंची।

विज्ञापन


यहां पर यात्रियों को बस में बैठाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाए तो बस रुकी और बंद हो गई। इसके बाद बस स्टार्ट नहीं हो पाई। कुछ देर बाद यात्री बस से उतरकर सड़क पर आ गए और उन्होंने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लिया। इसमें काफी यात्री बाढड़ा से दादरी की टिकट लेकर बैठे थे। लेकिन खेड़ी बूरा के पास बस खराब होने पर उनके रुपये भी लग गए और 8 किलोमीटर की निजी वाहनों को 15 रुपये देकर की।
विज्ञापन


कुछ यात्रियों ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि वे इस बस की नियमित सवारी हैं। बस तीन दिन से खराब अवस्था में है और इसी तरह रुक-रुककर चल रही है। यात्रियों को बैठाने के लिए बस रुकती है और बाद में स्टार्ट नहीं हो पाती। शनिवार को भी स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद चालक ने बस के इंजन की जांच की और वर्कशॉप में भी बातचीत कर तकनीकी खराबी का समाधान निकाला। इसके बाद बस यात्रियों को लेकर दादरी पहुंची। लेकिन तब तक यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
चालकों को नियमित बस जांच कराने के आदेश दिए हुए हैं। बस की रिपोर्ट वर्कशॉप मैनेजर से ली जाएगी और बस में क्या खराबी रही, इसकी जानकारी लेकर समाधान कराया जाएगा। -नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed