फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The brother of the soldier who returned from Andaman also got corona infected

अंडमान से लौटे सैनिक का भाई भी मिला कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The brother of the soldier who returned from Andaman also got corona infected
चरखी दादरी। जिले में पिछले चार दिन के अंदर तीसरा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। दो दिन पहले संक्रमित मिले सैनिक का छोटा भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना का एक और मामला मिलने की पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के साथ जिले में सैंपलिंग प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को एमसी कॉलोनी में दूसरा पॉजिटिव केस मिला है। शुक्रवार सुबह यहां 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक का बड़ा भाई पहले ही संक्रमित मिल चुका है और अंडमान से लौटने के बाद बुखार व जुकाम की शिकायत होने पर उसने सैंपल दिया था। सीएमओ ने बताया कि अब जिले में कोरोना के तीन सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि एमसी कॉलोनी में सैंपलिंग शुक्रवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पंवार ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 1017 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 823 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। नया केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 5082 हो गई है जिनमें से 4940 स्वस्थ हुए हैं जबकि 139 की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed