फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The body was buried standing after digging a 7 feet deep pit

Charkhi Dadri News: 7 फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को खड़ा ही दफनाया

Tue, 25 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The body was buried standing after digging a 7 feet deep pit
चरखी दादरी। रोहतक के फिजियोथेरेपिस्ट जगदीप का शव मिलने के मामले में बताया जा रहा है कि हत्या पीटकर की गई थी। इसके बाद आरोपियों ने चरखी दादरी जिले के पैंतावास कलां गांव में पंचायती जमीन में शव को गाड़ दिया। करीब सात फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को उसमें सीधा खड़ा कर दिया । इसके बाद ऊपर से मिट्टी डाल दी। रोहतक पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्याकांड में अभी और गिरफ्तारी संभव है। मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। 24 दिसंबर को वह लापता हुआ था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। इस आधार पर रोहतक पुलिस ने जगदीप के ताऊ ईश्वर सिंह की शिकायत पर 3 फरवरी 2025 को गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


खोदाई करने पर 300 मीटर दूर तक फैली बदबू
शव जमीन से निकालने के लिए खोदाई शुरू की गई तो करीब डेढ़ फीट नीचे ही शव नजर आ गया। वहीं, खोदाई कार्य के दौरान शव नजर आते ही बदबू फैल गई। इससे मौके पर खड़ा रहना भी एफएसएल व पुलिस टीमों के लिए मुश्किल हो गया। हालांकि, जहां खोदाई कार्य चल रहा था, उससे करीब 200 मीटर की दूरी पर ही लोगों व मीडियाकर्मियों को पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन


रोहतक डीसी ने मुझे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर यहां भेजा है। जगदीप 24 दिसंबर से लापता था। रोहतक पुलिस ने पैंतावास कलां गांव के खेत से उसका शव बरामद कर लिया है। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को गाड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक धांगड़, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार, कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed