फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The appearance of Dungarwala Johad will change with 6.5 million rupees, and a memorial site dedicated to former Chief Minister Hukum Singh will be established.

Charkhi Dadri News: 65 लाख रुपये से बदलेगी डूंगरवाला जोहड़ की सूरत, पूर्व मुख्यमंत्री हुकुम सिंह को समर्पित स्मारक स्थल बनेगा

Mon, 11 May 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 11 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The appearance of Dungarwala Johad will change with 6.5 million rupees, and a memorial site dedicated to former Chief Minister Hukum Singh will be established.
दादरी शहर के बीचोंबीच स्थित डूंगरवाला जोहड़ की बदलेगी सूरत।
चरखी दादरी। शहर के बीचोंबीच स्थित डूंगरवाला जोहड़ का कायाकल्प जल्द ही होने वाला है। स्थानीय सदर पुलिस थाना के पीछे स्थित इस जोहड़ को जनस्वास्थ्य विभाग ने भव्य स्मारक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। यह स्मारक स्थल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकुम सिंह की स्मृति में बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने 65 लाख रुपये का बजट तैयार किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा से मिली गति
स्थानीय लोग लंबे समय से डूंगरवाला जोहड़ को हुकुम सिंह स्मारक के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे थे। बजट की कमी के कारण यह परियोजना लंबे समय तक रुकी रही। 11 अप्रैल को दादरी की नई सब्जी मंडी में आयोजित विकसित दादरी रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस परियोजना के लिए बजट की घोषणा की। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने जोहड़ का निरीक्षण कर विकास कार्यों का नक्शा तैयार किया। अधिकारियों का कहना है कि एस्टीमेट को मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फव्वारे, लाइटें और सोलर पावर प्लांट लगेगा
योजना के अनुसार जोहड़ के बीच में एक रंगीन फव्वारा लगाया जाएगा जो रात में आकर्षण का केंद्र बनेगा। पूरे परिसर को सजाने के लिए रंगीन लाइटों का उपयोग किया जाएगा। बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्मारक स्थल पर सोलर पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा जिससे सभी लाइटें और उपकरण सौर ऊर्जा से संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाजनक फुटपाथ और पर्यटन वृद्धि
स्मारक स्थल के चारों ओर 3.5 मीटर चौड़ा इंटरलॉकिंग टाइलों वाला फुटपाथ बनाया जाएगा। इसे पत्थरों के सहारे ऊंचा किया जाएगा ताकि यह मजबूत और सुरक्षित बने। अधिकारियों का मानना है कि निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद यह स्थल न केवल पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने का स्थान होगा बल्कि सुबह-शाम की सैर और पर्यटन के लिए भी प्रमुख आकर्षण बनेगा

---------
डूंगर वाला जोहड़ को पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकुम सिंह स्मारक स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए 65 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। एस्टीमेट को जल्दी ही मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। - सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed