{"_id":"67dc561ed16c3a006e05a1fa","slug":"the-allegations-leveled-by-the-mla-against-the-deeo-should-be-investigated-ranbir-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-133689-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईईओ पर लगाए गए विधायक के आरोपों की हो जांच : रणबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईईओ पर लगाए गए विधायक के आरोपों की हो जांच : रणबीर
विज्ञापन
महासंघ के पदाधिकारी रोष बैठक करते हुए।
चरखी दादरी। हिसार की मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया पर उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल की ओर से विधानसभा में लगाए गए आरोपों पर राजकीय अध्यापक संघ-70 ने रोष जताया है। महासंघ के जिला प्रधान रणबीर गहलावत ने कहा कि विधायक को इस प्रकार के आरोप लगाने से पहले तथ्यों की सही प्रकार से जांच कर लेनी चाहिए।
डॉ. निर्मल दहिया ईमानदार छवि की अधिकारी हैं, जिसके बारे में अध्यापक संघ को पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं पहले उनकी जांच होनी चाहिए। जांच में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दोषी पाई जाती हैं तो विधानसभा में उनको सजा देने की मांग की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने भ्रष्टाचार खत्म करने का साहस किया है तो इस तरह के कार्यों में शामिल लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसकी अध्यापक संघ कड़ी निंदा करता है। इस दौरान महासंघ के प्रांतीय उप प्रधान मास्टर जगमेंद्र छिल्लर, उपप्रधान संदीप, प्रवक्ता जयवीर नाफरिया, जिला प्रधान संजय फोगाट, विनोद परमार, प्रदेश प्रेस सचिव हरीश, जिला महासचिव नरेंद्र कादयान, ब्लांक बौंदकलां प्रधान जिले सिंह, दादरी प्रधान अनिल फोगाट, कृष्ण, बाढड़ा प्रधान सोमबीर जगरामबास, संजय, कुलबीर, पूर्ण, राजेश व सज्जन ने इसकी निंदा की है।