फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The accused who was running away after picking the pocket of the protesting farmer leader was caught on the spot.

Charkhi Dadri News: प्रदर्शन कर रहे किसान नेता की जेब काट भाग रहे आरोपी को मौके पर ही दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
The accused who was running away after picking the pocket of the protesting farmer leader was caught on the spot.
चरखी दादरी। जनजागरण यात्रा के तहत शहर में प्रदर्शन कर रहे एक किसान नेता की जेब पर जेबकतरे ने हाथ साफ कर लिया। किसान नेता के अनुसार जेब से 10 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने जेबकतरे को मौके पर ही दबोच लिया। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी ने बताया कि बुधवार चार अक्तूबर वो पांच सूत्री मांगों को लेकर अन्य किसानों के साथ शहर में प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उनकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भागने लगा। जेब से रुपये निकलने का उन्हें तुरंत पता चल गया और शोर मचा दिया। इस पर अन्य प्रदर्शनकारियों ने जेबकतरे को मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से दस हजार रुपये भी बरामद हो गए। पूछताछ के दौरान चोर ने अपना नाम श्रवण बताया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ सिटी थाने में शिकायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed