{"_id":"694eefe4e9c99bc88b0b308e","slug":"the-accused-who-vandalized-a-liquor-shop-and-assaulted-a-salesman-was-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-149341-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शराब ठेका में तोड़फोड़ और सेल्समैन के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शराब ठेका में तोड़फोड़ और सेल्समैन के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। पुलिस ने गांव कान्हड़ा में शराब ठेका का दरवाजा तोड़कर बोतलें लूटने व सेल्समैन के साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को थाना बाढड़ा में सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति कान्हड़ा शराब ठेके का दरवाजा तोड़कर शराब उठा ले गए हैं। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना के एएसआई सुरेन्द्र सिंह टीम के साथ घटनास्थल शराब ठेका बेरला रोड, कान्हड़ा पहुंचे। जहां ठेके का लोहे का गेट टूटा हुआ मिला। ठेका सेल्समैन संदीप जांगड़ा निवासी कान्हड़ा ने पुलिस को शिकायत दी कि रात के करीब 3 बजे वह ठेके को अंदर से बंद कर सो रहा था। उस समय एक बोलेरो कैंपर ठेके के सामने आकर रुकी। कैंपर से कान्हड़ा गांव निवासी ढिल्लू ने शराब देने के लिए आवाज दी, जिसको उसने रात 10 बजे के बाद शराब की बिक्री बंद होने के सरकारी आदेश होने के बारे में कहा। इस बात पर ढिल्लू और उसके साथी ढोलू निवासी निमड़ बडेसरा, सतमीत निवासी कादमा, कैप्सूल निवासी बेरला ने ठेके के दरवाजे पर पत्थर मारकर दरवाजा तोड़ दिया और जबरदस्ती अंदर घुस गए। उन सभी ने उसके साथ मारपीट की और ठेके मे रखी शराब की 5 बोतलें लूट ले गए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और बोलेरो कैंपर में बैठकर गांव बेरला की तरफ भाग गए।
वीरवार को एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने वारदात के आरोपी अनिल उर्फ ढिल्लू निवासी कान्हड़ा को नेशनल हाईवे 152डी, टोल प्लाजा सिरोही बहाली, नजदीक नांगल चौधरी जिला महेन्द्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ट्यूबवेल के कमरे से एक बोतल शराब मार्का ब्लेंडर प्राइड बरामद करवाई। पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। आरोपी को भिवानी जेल में भेजा गया है।