फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The 500-year-old Shyam Barnala temple in Hansawas Kalan will be renovated

Charkhi Dadri News: हंसावास कलां में 500 साल पुराने श्याम बरनाला मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 15 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The 500-year-old Shyam Barnala temple in Hansawas Kalan will be renovated
गांव हंसावास कलां स्थित श्री श्याम बरनाला मंदिर का पुराना भवन।  - फोटो : 1
बाढड़ा। गांव हंसावास कलां के प्रसिद्ध श्याम बरनाला मंदिर का जल्द ही जीर्णोद्धार करवाते हुए इसे भव्य मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब 500 वर्ष पहले से श्रद्धा के मुख्य केंद्र बिंदु बने इस मंदिर की पहचान ठाकुर दास के नाम से है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के साथ आयोजित बैठक में क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने लाखों रुपयों की धनराशि दान देने की घोषणा से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। 1605 ईसवी से पूर्व से स्थापित गांव हंसावास में पहले से यहां पर साधु संतों द्वारा श्याम को ठाकुर के नाम से पूजा जाता था और अकाल के समय भी यहां नियमित अनाज व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण होता था। मंदिर कमेटी द्वारा यहां गोशाला का संचालन भी किया जाता है।
विज्ञापन

मंदिर कार्यसमिति के अध्यक्ष जगदीश हंसावास की अध्यक्षता में अशोक कुमार, लखीराम, कुलदीप सिंह, गजेसिंह, राजेश कुमार आदि मौजिज ग्रामीण व क्षेत्र के नांधा, लाड, हंसावास कलां, हंसावास खुर्द, भांडवा, आर्यनगर, गोविंदपूरा, किष्कंधा, चांदवास, धनासरी आदि गांव नए भवन निर्माण में जुटे हुए हैं। हरियाणा स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमबीर सिंह घसौला ने मंदिर निर्माण के लिए निर्माण सामग्री देने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed