{"_id":"5e849a308ebc3e6fc849244f","slug":"tests-were-conducted-for-16-people-staying-in-the-mosque-deposited-from-delhi-charkhidadri-news-rtk549147832","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आकर जामा मस्जिद में रहे 16 लोगों के करवाए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आकर जामा मस्जिद में रहे 16 लोगों के करवाए टेस्ट
विज्ञापन
tests were conducted for 16 people staying in the mosque deposited from Delhi
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। करीब 17 दिन पहले दिल्ली से आकर दादरी की जामा मस्जिद में रुके 16 लोगों के स्वास्थ्य की जांच जिला प्रशासन ने करवाई है। ये सभी स्वस्थ मिले हैं। फिर भी एहतियातन प्रशासन ने इनके संपर्क में आए करीब बीस और लोगों की पहचान कर ली है। इन सबके स्वास्थ्य की भी जांच कराई जा रही है।
बुधवार को मस्जिद पहुंचे पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा, डीएसपी शमशेर सिंह दहिया और एसडीएम संदीप अग्रवाल ने उनसे बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि वो निजामुद्दीन जलसे में शामिल होने नहीं गए थे।
प्रशासन के पास सूचना पहुंची कि दिल्ली से कुछ लोग दादरी शहर की जामा मस्जिद में रुके हुए हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा और एसडीएम संदीप अग्रवाल मस्जिद पहुंचे। उन्होंने वहां रुके लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि गत 15 मार्च को वो 18 लोग दादरी आए थे। चार दिन रुकलने के बाद दो लोग वापस लौट गए थे जबकि बाकी 16 यहीं ठहरे हुए हैं। लॉकडाउन के चलते वो वापस नहीं जा पाए।
विज्ञापन
पुलिस ने एक अन्य युवक से भी की पूछताछ
सदर थाना पुलिस ने चरखी गांव में रह रहे एक 25 वर्षीय युवक से पूछताछ भी की। उससे दिल्ली से आए जमातियों के बारे में पूछताछ की गई और उसने बताया कि जिले में किसी जमाती के आने की उसे सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर उक्त युवक के स्वास्थ्य की जांच भी कराई गई। सदर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त युवक का जन्म चरखी गांव में हुआ था और स्वास्थ्य जांच व पूछताछ के बाद उसे घर जाने दिया गया।
मस्जिद में नहीं मिलेगी किसी को एंट्री
पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने मस्जिद के मौलवी को आदेश दिए कि आगे से मस्जिद में किसी को न आने दें। उनके खाने का प्रबंध जिला प्रशासन करवाएगा। इस दौरान अपील की गई मस्जिद में आए लोगों के संपर्क में जितने भी लोग आए हैं, उनकी पहचान करने में जिला प्रशासन की मदद भी करें।
डीसी ने लिया क्वारंटीन सेंटर का जायजा
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बुधवार को गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ एसडीएम संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे। डीसी ने क्वारंटाइन सेंटर में श्रमिकों से बातचीत भी की और उन्हें यहां भी सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।डीसी और एसडीएम ने कहा कि श्रमिकों को किसी प्रकार की परेशानियां नहीं आने दी जाएंगी।