फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tender issued without survey to fill potholes in roads of 27 wards before monsoon

Charkhi Dadri News: मानसून से पहले सड़कों के गड्ढे भरने के लिए बिना सर्वे लगे टेंडर

Thu, 29 May 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 29 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tender issued without survey to fill potholes in roads of 27 wards before monsoon
शहर के हंस कॉलोनी में हुआ गड@ढा, जो हादसों का कारण बन रहासंवाद
फतेहाबाद। मानसून से पहले नगर परिषद शहर के 27 वार्डों में 71 लाख 82 हजार रुपये से सड़कों की मरम्मत करवाएगी। 15 जून से पहले गड्ढे भरने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में नगर परिषद ने कार्य को पूर्ण करने के लिए वीरवार को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ टेंडर पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बिना सर्वे के ही वार्ड वाइज राशि तय कर एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाए गए हैं। शहर में कई वार्ड ऐसे हैं जिनमें बाहरी कॉलोनियां जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इतनी कम राशि में उनमें गड्ढे कैसे भरे जाएंगे यह प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर में जहां पर सबसे ज्यादा गड्ढे है वहां के लिए सिर्फ ढाई लाख रुपये तक का एस्टीमेट रखा गया है। वार्ड 12 में स्पेशल मरम्मत के नाम पर सबसे ज्यादा एस्टीमेट रखा गया है। प्रशासन ने वीरवार को अनुमानित खर्च अनुसार टेंडर जारी कर दिए। ये टेंडर 5 जून को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी जिले के अधिकारियों को 15 जून से पहले सड़कों और गलियों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में 10 दिन में गड्ढे भरने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
नगर परिषद इतनी राशि ये भरेगा गड्ढे

वार्ड अनुमानित राशि

1 1 लाख 74 हजार रुपये

2 4 लाख 29 हजार रुपये

3 2 लाख 18 हजार रुपये

4 3 लाख 3 हजार रुपये

5 3 लाख 43 हजार रुपये

6 3 लाख 48 हजार रुपये

8 4 लाख 29 हजार रुपये

9 3 लाख 44 हजार रुपये

10 1 लाख 36 हजार रुपये

11 3 लाख 3 हजार रुपये

12 8 लाख 45 हजार रुपये

13 3 लाख 38 हजार रुपये

14 2 लाख 58 हजार रुपये

16 2 लाख 53 हजार रुपये

17 2 लाख 11 हजार रुपये

18 2 लाख 57 हजार रुपये

19 2 लाख 51 हजार रुपये

20 2 लाख 18 हजार रुपये

21 2 लाख 58 हजार रुपये

22 2 लाख 44 हजार रुपये

23 2 लाख 58 हजार रुपये

24 2 लाख 15 हजार रुपये

25 3 लाख 85 हजार रुपये

26 2 लाख 58 हजार रुपये

27 2 लाख 9 हजार रुपये

कुल 74 लाख 82 हजार

-

शहर के आउटर कॉलोनियों में सबसे ज्यादा गड्ढे

शहर की आउटर कॉलोनी यानि की हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी में नई सड़कें नहीं बनी हैं। वजह ये है कि यहां पर सीवरेज लाइन डालने का काम प्रस्तावित है। पेयजल लाइन डाले जाने के बाद सबसे ज्यादा गड्ढे हो चुके हैं। प्रशासन ने वार्ड 17 में 2 लाख 11 हजार रुपये, वार्ड 16 में 2 लाख 53 हजार रुपये का स्पेशल रिपेयर करवाने के लिए टेंडर लगाया है। दोपहर तक वार्ड 7 और 15 का टेंडर नहीं लगा था।

-

शहर के आउटर कॉलोनियों को सबसे ज्यादा रिपेयर की जरूरत है। लेकिन नगर परिषद प्रशासन काम करवाने की जगह सिर्फ ड्रामेबाजी कर रहा है। आउटर कॉलोनियों की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


- योगी हंसराज, पार्षद प्रतिनिधि, हरनाम सिंह कॉलोनी

-

शहर में मानसून से पहले गड्ढे भरे जाएंगे। जहां पर रिपेयर की जरूरत है वहां पर मानसून से पहले करवा दी जाएगी। इसके अलावा अगर बाद में गड्ढे होते हैं तो वहां पर राशि बचने के बाद मरम्मत करवाई जाएगी। शहर की बाहरी कॉलोनियों में जहां पर जरूरत है वहां पर मरम्मत को लेकर कमी नहीं रहने देंगे।
- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed