फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ten thousand dap bag will reach today

Charkhi Dadri News: 10 हजार डीएपी खाद के बैग पहुंचेंगे आज

Thu, 23 Oct 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 23 Oct 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
ten thousand dap bag will reach today
फोटाे 19 : दादरी की पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन

चार दिनों से जिले में खत्म हो चुका है डीएपी खाद का स्टॉक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को 10 हजार डीएपी खाद के बैग पहुंच जाएंगे। खाद रेवाड़ी स्थित खोरी से मंगवाई जा रही है। गत चार दिनों से डीएपी खाद का स्टॉक जिले में खत्म हो चुका है। किसानों को इस समय डीएपी खाद की ज्यादा जरूरत बनी हुई है।
इस समय किसान सरसों की बिजाई करने में जुटे हैं। सरसों की बिजाई से पूर्व किसान खेत में डीएपी खाद डालते हैं ताकि अच्छी पैदावार मिल सके। जिले में इस बार करीब एक लाख 50 हजार एकड़ में सरसों की बिजाई होने का अनुमान है। गेहूं की बिजाई का आंकड़ा एक लाख एकड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस समय यूरिया की किल्लत नहीं है। यूरिया खाद पहले से ही वितरण केंद्रों में रखी हुई है। एक माह बाद यूरिया की भी जरूरत बढ़ जाएगी क्योंकि पहली सिंचाई एक माह बाद होगी। सिंचाई के बाद किसान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद का सही तरीके से हो रहा वितरण
इस समय डीएपी खाद का जमीन के हिसाब से वितरण किया जा रहा है। शून्य से डेढ़ एकड़ तक एक बैग डीएपी खाद दी जा रही है। इसके बाद प्रति एकड़ एक बैग उपलब्ध कराया जाता है। जिन किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर जमीन का विवरण दर्ज करवा रखा है, उनको खाद दी जा रही है। यह नियमावली लागू करने के बाद अब डीएपी के लिए वितरण केंद्रों के बाहर लंबी लाइन नहीं लगती है।

पैक्स समितियों में भी मिल रही खाद
शुक्रवार को 10 हजार डीएपी खाद के बैग पहुंचने पर गांवों में स्थित पैक्स समितियों को भी डीएपी खाद के बैगों को वितरण के लिए भेजा जाएगा ताकि किसानों को गांव से दूर जाकर खाद नहीं खरीदनी पड़े। बाढड़ा, कादमा, डाढ़ी बाना, अटेला व बौंदकलां सहित कई पैक्स समितियों में डीएपी खाद भेजी जाएगी।

वर्सन :
10 हजार बैग डीएपी खाद मंगवाई गई है। शुक्रवार शाम तक खाद पहुंच जाएगी। खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। खाद वितरण भी सही प्रकार से किया जा रहा है।
-एसडीओ कृष्ण कुमार, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed