फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Temples echoed with the praises of Lord Ram

Charkhi Dadri News: भगवान राम के जयकारों से गूंजे मंदिर, बाजार गुलजार

Thu, 18 Apr 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 18 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Temples echoed with the praises of Lord Ram
चरखी दादरी में कन्याओं को भोजन करवातीं महिला श्रद्धालु। 
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को श्रीराम नवमी पर्व श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रीराम की पूजा की गई और प्रसाद बांटा गया। कई जगहों पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया। नवमी के उपलक्ष्य में लोगों ने कढ़ाई कर कन्याओं को प्रसाद खिलाकर नवरात्र में किए गए उपवास का समापन किया। पर्व के कारण बाजार के कारोबार में भी उछाल आया।
विज्ञापन

श्रीराम भक्त विशाल वशिष्ठ ने बताया कि भगवान श्रीराम विष्णु के अवतार थे। श्रीराम का नाम स्मरण करने से भक्त के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम के धर्म एवं सत्य के मार्ग पर समाज के लोगों को चलना है। माता सीता के त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। पंडित विशाल वशिष्ठ ने बताया कि राम, लक्ष्मण जैसा भ्रातृ प्रेम विरले ही देखने के लिए मिलता है। अन्य मंदिरों में भी भगवान राम की पूजा की गई। मंदिरों को सजाकर प्रसाद बांटा गया। लोगों ने घरों में पकवान बनाए और सर्वप्रथम कन्याओं को प्रसाद ग्रहण करवाया।
विज्ञापन


बाजार में रही चहल-पहल, फलों की बढ़ी मांग
राम नवमी के उपलक्ष्य में शहर के बाजार में भी चहल-पहल बढ़ी रही। लोगों ने मंगलवार से ही फलों के साथ पूजन सामग्री, प्लेट, टिफिन सेट और कन्याओं से संबंधी अन्य सामान की खरीदारी शुरू की। फलों में केला की मांग अधिक रही और इसके रेट 70 से 80 रुपये प्रति दर्जन तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed