फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   temple sewadar suicide

Charkhi Dadri News: मोखरा से कपूरी मंदिर में सेवा करने आए अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 18 Jul 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 18 Jul 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
temple sewadar suicide
- पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में कराया शव का पोस्टमार्टम, परिजनों के बयान पर की इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। कपूरी पहाड़ी मंदिर में सेवा करने आए एक अधेड़ ने शुक्रवार सुबह बरगद के पेड़ से फंदा लगा लिया। मृतक कुलदीप (52) रोहतक जिले के गांव मोखरा का रहने वाला था। पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलदीप करीब पांच माह पहले कपूरी मंदिर में सेवा करने आया था। उसके बाद से ही वह यहां रहता था। बीच-बीच में एक-दो दिन के लिए घर जाकर आता था। शुक्रवार सुबह उसने रजवाहा के समीप बरगद के पेड़ से फंदा लगाकर जान दी।
विज्ञापन

करीब साढ़े 8 बजे महंत ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। इसके बाद मोखरा गांव से कुलदीप के परिजन व ग्रामीण दादरी पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद कुलदीप के शव को ले गए। कुलदीप के दो बेटे हैं। दोनों अविवाहित हैं। कुलदीप ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण किसी को नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed