{"_id":"663f21bff0e0b4ecaf0a8dd0","slug":"temperature-at-42-rain-gave-relief-in-the-evening-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117497-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तापमान <bha>@<\/bha>42, शाम में बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तापमान <bha>@</bha>42, शाम में बारिश ने दी राहत
Sat, 11 May 2024 01:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 May 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को बारिश के दौरान बस स्टैंड रोड पर गुजरती कार ।
चरखी दादरी। दिनभर तेज गर्मी के चलते आमजन परेशान रहा। इस मौसम में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। शाम होते-होते क्षेत्र में बादल छा गए और साढ़े 6 बजे के करीब तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 15 मिनट के बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट क्षेत्र में बदरा जमकर बरसे। इससे दिन में झुलसाने वाली तपिश से राहत मिली। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।
मौसम वैज्ञानिक चंद्रमोहन के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी लगातार अपने तीखे तेवर दिखा रही है। वीरवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से में चक्रवातीय सर्कुलेशन बना है। साथ ही अधिक गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी से हीट क्लाउड बनने से मौसम में बदलाव हुआ है। पछुआ हवाओं की जगह दक्षिणी पूर्वी नमीं वाली हवाएं चलने से पूरे क्षेत्र में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। चंद्रमोहन ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई थी।
चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा-एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। वर्तमान समय में नमी वाली हवाएं चलने से उमसभरी पसीने वाली गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा। अगले 24 घंटों में पूरे क्षेत्र में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
10 मई शाम से ही पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार 10-11 मई की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूरे इलाके में 14 मई के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके चलते बादलवाही, तेज गति से हवाएं, हल्की बारिश या बूंदाबांदी और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान पूरे क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन शुक्रवार शाम होते-होते जैसे मौसम बदला और बारिश हुई, उससे लोगों ने राहत की सांस ली है। करीब 2 से 3 एमएम तक बारिश हुई।
फसल बचाव के लिए ढके तिरपाल
मंडियों में फिलहाल आवक धीमी है। अभी उठान कार्य चल रहा है। शुक्रवार शाम को बारिश की संभावना देख आढ़ती फसलों को तिरपाल आदि से ढकते नजर आए। हालांकि अभी मंडियों में आवक इतनी ज्यादा नहीं हो रही है।
प्रदूषण के स्तर में आ सकती है कमी
दिनोंदिन बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ता प्रदूषण का स्तर पर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। पिछले पांच दिनों जहां अधिकतम तापमान 8 मई को छोड़कर 40 पार रहा। वहीं प्रदूषण का स्तर भी अधिकतम 329 तक पहुंचा। 10 मई को प्रदूषण का स्तर 319 और न्यूनतम 79 रहा। प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है।
जिले में काफी सारे क्रशर संचालित हैं। जिससे दिनभर धूल उड़ती रहती है। इन क्रशर जोन से निकलने वाले हजारों डंपर भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। भीषण गर्मी के साथ जिस तरह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है वो सेहत के लिए काफी खतरनाक है। बढ़ता प्रदूषण का स्तर बुजुर्गों के लिए काफी हानिकारक है। चिकित्सकों के अनुसार बढ़ते प्रदूषण में शाम के समय की सैर से बचें। बाहर निकलना हो तो मास्क का उपयोग करें। शुक्रवार शाम को हुई बारिश से अब प्रदूषण के स्तर में भी काफी कमी आने की संभावना है।
पिछले 5 दिनों में तापमान की स्थिति
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
6 मई 40 26
7 मई 41 26
8 मई 39 27
9 मई 40 28
10 मई 42 28
पिछले 5 दिनों में प्रदूषण की स्थिति
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
6 मई 293 86
7 मई 329 62
8 मई 329 62
9 मई 255 86
10 मई 319 79