फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   tejas won state fin swimming

Charkhi Dadri News: 8 वर्षीय तेजस ने राज्यस्तरीय तैराकी स्पर्धा में जीता सोना

Sun, 20 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
tejas won state fin swimming
तैराकी स्पर्धा के पदक विजेता प्रतिभागी और तेजस बीच में स्वर्ण पदक दिखाते हुए। स्रोत: कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। फरीदाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर वाटर फिन स्वीमिंग (पानी के नीचे तैरना) प्रतियोगिता में चरखी दादरी के तेजस सांगवान ने शानदार प्रदर्शन किया। होनहार बाल तैराक ने 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया और जिले का नाम राज्यस्तर पर चमकाया।
तेजस की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रतियोगिता फरीदाबाद के अरावली स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें तेजस ने 8 वर्ष की उम्र में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन

तेजस के कोच चंद्रप्रकाश ने बताया कि तेजस इससे पहले भी राज्यस्तर की विभिन्न स्वीमिंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुका है। अब वह आगामी अगस्त माह में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच चंद्रप्रकाश ने बताया कि तेजस में बचपन से ही तैराकी की विशेष रुचि रही है। वह नियमित अभ्यास के साथ तकनीक पर भी मेहनत करता है। उसकी लग्न ही उसे इस मुकाम तक लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed