{"_id":"632b4312383b1460d81bbdd0","slug":"tehsildar-will-hear-cases-by-holding-courts-two-days-a-week-consolidation-work-will-also-be-completed-soon-charkhidadri-news-hsr6425509171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार सप्ताह में दो दिन कोर्ट लगाकर करेंगे केसों की सुनवाई, चकबंदी कार्य भी जल्द होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार सप्ताह में दो दिन कोर्ट लगाकर करेंगे केसों की सुनवाई, चकबंदी कार्य भी जल्द होगा पूरा
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रजिस्ट्री व इंतकाल दर्ज करने संबंधित काम को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें, ताकि नागरिकों को बार-बार चक्कर ना लगाने पड़ें। ये बात उपायुक्त प्रीति ने बुधवार को अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा करते समय कही।
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी अपने व्यवहार में नम्रता लाएं और नागरिकों के इंतकाल व रजिस्ट्री से संबंधित कार्य करने में देरी न करें। जिला में अधूरे पड़े इंतकाल जल्द से जल्द दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तहसीलदार सप्ताह में दो दिन निर्धारित कर कोर्ट लगाकर केसों की सुनवाई जरूर करें। इसके अलावा जिला के जिन गांवों में चंकबंदी नहीं हुई है उन गांवों की चकबंदी का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें और जिन गांवों की चकबंदी हो चुकी है, उनमें कब्जा देने का कार्य पूरा किया जाए। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि राजस्व विभाग की लाखों रुपये की आबियाना और अन्य प्रकार की रिकवरी लेनी बाकी है, इसलिए जिन लोगों से रिकवरी करनी है उन्हें नोटिस जारी कर जल्द से जल्द रिकवरी की जाए।
गांव में अनहोनी होने पर ग्राम सचिव को दें सूचना
उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसी भी गांव में कोई अनहोनी या समस्या होती है तो संबंधित गांव का ग्राम सचिव व पटवारी तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को जरूर दें, ताकि गांव में हुई घटना या समस्या का समाधान समय पर किया जा सके।
विज्ञापन
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम अनिल कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, दादरी के तहसीलदार सूरत सिंह, बाढड़ा के तहसीलदार बंसीलाल, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार व नरेंद्र कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।