फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teenagers are excited to get Corbevax dosed, teams reaching home along with schools

कोर्बेवैक्स की डोज लगवाने के लिए किशोरों में उत्साह, स्कूलों के साथ घर भी पहुंच रही टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teenagers are excited to get Corbevax dosed, teams reaching home along with schools
सिविल अस्पताल में किशोरी को वैक्सीन को लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। 12 से 14 आयुवर्ग के किशोरों में कोर्बेवैक्स की पहली डोज लगवाने के लिए उत्साह नजर आ रहा है। पिछले आठ दिनों से हर रोज इस आयुवर्ग में सबसे अधिक वैक्सीनेशन हो रहा है। इस आयुवर्ग के किशोरों को जल्द से जल्द कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों के साथ घर भी जा रही हैं। शनिवार को जिले में 30 टीमों ने वैक्सीनेशन कर 1316 लोगों को कवर किया, जिनमें 976 किशोर 12 से 14 आयु वर्ग के हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि दादरी जिले में 12 से 14 आयुवर्ग में 20100 किशोरों को वैक्सीन लगाई जानी है। शुक्रवार तक जिले में इस आयुवर्ग के 6676 किशोर कवर किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस आयु वर्ग में आठ दिन के अंदर विभाग करीब 30 फीसदी लक्ष्य हासिल कर चुका है। उन्होंने बताया कि इस आयु वर्ग में स्वास्थ्य केंद्र की बजाय स्कूलों और घरों में अधिक वैक्सीनेशन हो रहा है। दूसरी ओर शुक्रवार को सिविल अस्पताल और एमसीएच में वैक्सीनेशन करवाने पहुंचे 12 किशोर उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर उनके मन में किसी प्रकार का डर नहीं है और परिजनों व शिक्षकों ने प्रेरित कर उन्हें यहां भेजा है। इन किशोरों का कहना है कि समय पूरा होते ही वो दूसरी डोज लगवाएंगे और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

- शुक्रवार को ये रही वैक्सीनेशन की स्थिति
डॉ. आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 1316 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 12 से 14 आयुवर्ग में 976 किशोर कवर किए गए, जबकि 80 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि झोझूकलां में सबसे अधिक 210 लोग कवर किए गए और इनमें 12 से 14 आयुवर्ग के 200 किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर बोले : वैक्सीन लगते समय हल्का दर्द, नहीं हुआ कोई साइड इफैक्ट
1. मैंने करीब आधा घंटा पहले ही वैक्सीन लगवाई और इसके बाद से ऑर्ब्जवेशन रूम में बैठा हूं। डोज लगवाते समय हल्का दर्द हुआ लेकिन वैक्सीन का कोई साइड इफैक्ट नहीं हुआ।
- मौसमदेव, छात्र, नौंवी कक्षा।
2. वैक्सीनेशन प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है और मुझे परिजनों ने इसके लिए प्रेरित कर स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा है। वैक्सीन लगवाने से मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।
- अमन, छात्र, नौंवी कक्षा
3. टीकाकरण के जरिये ही हम कोरोना को मात दे सकते हैं, इसलिए सभी को इस महामारी को रोकने के लिए कोरोना रोधी टीका अवश्य लगाना चाहिए। मुझे वैक्सीन लगवाने से कोई दिक्कत नहीं हुई।
- शिवम, छात्र, दसवीं कक्षा।
4. टीकाकरण करवाने से शरीर पर कोई साइड इफैक्ट नहीं है और मुझे यह बात पहली डोज लगवाने के बाद पता चल गई। समय होते ही स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मैं दूसरी डोज लगवा लूंगा।

- रघु, छात्र, दसवीं कक्षा।
- 12 से 14 आयुवर्ग में ये है टीकाकरण की स्थिति
तारीख कुल वैक्सीनेशन बच्चों का वैक्शीनेशन
17 मार्च 455 230
18 मार्च 30 30
19 मार्च 1325 1193
21 मार्च 1741 1599
22 मार्च 2419 2218
23 मार्च 170 170
24 मार्च 1317 1101
25 मार्च 1316 976
जिले में वैक्सीनेशन की ओवरऑल ये है स्थिति -
कुल वैक्सीनेशन - 846909
पहली डोज - 433567
दूसरी डोज - 407137
वर्जन
पहली और दूसरी डोज लगाने का शत-प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हम हासिल कर चुके हैं और अब 12 से 14 आयु वर्ग के किशोरों के वैक्सीनेशन पर हमारा फोकस है। जिले के किशोरों में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह है। मेरी अभिभावकों से अपील है कि वो अपने बच्चों को कार्बेवैक्स की डोज अवश्य लगवाएं।
- डॉ. आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed