फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teenager dies due to drowning in canal

नहर में डूबने से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in canal
चरखी दादरी। लोहारू कैनाल में नहा रहे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड-21 निवासी अनिश (15) के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनिश अपने अन्य दो दोस्तों के साथ मंगलवार शाम करीब चार बजे नहर में नहाने के लिए गया था। नहाते वक्त वह नहर में डूब गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचकर अनिश के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मंगलवार देर शाम अनिश का शव घिकाड़ा पंप हाउस से बरामद हुआ और बुधवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed