{"_id":"630a43ba32a83c124b4ca2a5","slug":"teams-arrived-for-baseline-survey-in-12-schools-charkhidadri-news-hsr640300062","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 स्कूलों का में बेसलाइन सर्वेक्षण के लिए पहुंची टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 स्कूलों का में बेसलाइन सर्वेक्षण के लिए पहुंची टीमें
विज्ञापन
चरखी दादरी। उड़ान प्रोजेक्ट के तहत शनिवार को जिले के 12 स्कूलों में आठवीं कक्षा का बेसलाइन सर्वे किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी एपीसी रमेश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने यह उपचारात्मक कार्यक्रम चलाया हुआ है। इसके अंतर्गत हर स्कूल में प्रतिदिन एक घंटा बच्चों की अलग से पढ़ाई होती है जिससे कि वे पिछली कक्षा की अधिगम क्षति को पूरा कर सकें।
उन्होंने बताया कि बच्चों की पिछली कक्षा की दक्षताओं को जांचने के लिए ही यह सर्वेक्षण किया गया है ताकि संबंधी व्यवधानों को दूर किया जा सके। इस दो दिवसीय बेसलाइन सर्वेक्षण कार्यक्रम में छठीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान आदि विषयों को लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार तक जिले के 36 स्कूलों का सर्वेक्षण संपन्न हो गया है। कुछ ही दिनों में इसका परिणाम आ जाएगा जिसके आधार पर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
सर्वेक्षण को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए एबीआरसी व बीआरपी को क्षेत्रीय अन्वेषक बनाया गया है और सभी एपीसी, डीपीसी व खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। सर्वेक्षण के दूसरे दिन जिला परियोजना संयोजक कुलदीप सिंह ने मौड़ी व लोहरवाड़ा स्कूल का पर्यवेक्षण किया। इस मौके पर एपीसी रमेश, एपीसी राजेश, एपीसी संदीप व एपीसी बलवान सिंह ने भी दो-दो स्कूलों का पर्यवेक्षण किया।