फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   team inspired for traditional farming

Charkhi Dadri News: टीम ने परंपरागत खेती के साथ एकीकृत खेती और बागवानी अपनाने के लिए किया प्रेरित

Thu, 07 Nov 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
team inspired for traditional farming
फार्म में लगी नर्सरी पौधशाला, नेट हाउस और पॉली हाउस का अवलोकन करते हुए। स्रोत: टीम
नीति आयोग आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत वीरवार को कांहड़ा गांव पहुंची टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। नीति आयोग आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत नीति आयोग और अटल भूजल की टीम ने गांव कांहड़ा में एग्रो फॉर्मर प्रोड्यूसर का दौरा किया। टीम ने परंपरागत खेती के साथ, एकीकृत खेती, बागवानी, पौधशाला एवं सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली आदि को अपनाने पर बल दिया।
एग्रो फॉर्मर प्रोड्यूसर के निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने 2007 में बागवानी विभाग के सहयोग से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के तहत सात एकड़ में मौसमी किन्नू और रेड माल्टा की खेती शुरू की थी। इसके चार वर्ष पश्चात पैदावार शुरू हुई। प्रति वर्ष 20 से 22 लाख के फलों की बिक्री हो जाती है। इस पर चार से पांच लाख की लागत आती है।
विज्ञापन

टीम ने फार्म में लगी नर्सरी पौधशाला, नेट हाउस और पॉली हाउस का अवलोकन भी किया। नीति आयोग के एबी फेलो मनी प्रकाश ने बताया कि नीति आयोग ने खंड बाढड़ा को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित कर रखा है। इसके तहत खंड के प्रगतिशील किसानों की प्रेरक प्रणालियों को नीति आयोग एवं प्रशासन को साझा करना है। ताकि, इस क्षेत्र में आगामी योजनाओं और परियोजनाओं पर ध्यान और विचार किया जा सके। खंड का समग्र विकास किया जा सके। इस मौके पर डीआईपी डॉ. तेजवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 35
फार्म में लगी नर्सरी पौधशाला, नेट हाउस और पॉली हाउस का अवलोकन करती टीम। स्रोत : टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed