फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   teachers protested

Charkhi Dadri News: शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ अध्यापकों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

Fri, 23 Aug 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 Aug 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
teachers protested
प्रदर्शनकारी खेमा बोला : सरकार की स्कूल एवं शिक्षा विरोधी नीतियों से कर्मचारी वर्ग में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई ने मांगों के लिए काला फीता बांधकर रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान संजय शास्त्री के नेतृत्व में अध्यापकों ने हरियाणा सरकार की जन शिक्षा एवं आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जताया।
संजय शास्त्री ने बताया कि हरियाणा सरकार की स्कूल एवं शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारी वर्ग रोष में है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों से शिक्षा में सुधार के लिए किसी भी प्रकार के कर्मचारी संगठनों से बातचीत करना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगों में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, रेशनेलाइजेशन एवं ट्रांसफर करना, गेस्ट टीचर का नियमित करना, कौशल रोजगार निगम को भंग करना, कंप्यूटर टीचर की सेवाएं नियमित करना, चौकीदारों को पक्का करना, समयबद्ध एसीपी व एलटीसी की व्यवस्था करना शामिल हैं। सरकार 4801 स्कूलों को मर्ज कर चुकी है। इसलिए अध्यापक संघ मांग करता है कि इन स्कूलों को डिमर्ज कर नई बस्तियों और नई जनसंख्या के हिसाब से नए स्कूल खोले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने कहा कि प्रदेश में 30 हजार अध्यापकों की कमी है। इसलिए विद्यालयों में आवश्यकता अनुसार अध्यापकों की नियमित भर्ती की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मेडिकल क्लेम में माता-पिता की 42 हजार की सीमा को खत्म किया जाए।

इस अवसर पर राकेश सहरावत, संजय कुमार मित्तल, रिंपी जैन, मंजूलता, राजेश, सरिता, ममता, कुलदीप सिंह, नवीन कुमार, नसीब, सुरेंद्र, तेजपाल, रजनीश, दीनदयाल आदि उपस्थित रहे।
फोटो- 26
काला फीता लगाकर रोष प्रकट करते शिक्षक। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed