फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teachers mobilized to demand action on DEO, 15 teams visited 314 schools

डीईओ पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षक लामबंद, 15 टीमों ने 314 स्कूलों का किया दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers mobilized to demand action on DEO, 15 teams visited 314 schools
चरखी दादरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। राजकीय अध्यापक संघ- 70 हरियाणा जिला शिक्षा अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर लामबंद हो गया है। शुक्रवार को प्रधान राजेश की अगुवाई में 15 टीमों का गठन किया गया और जिले के तीन सौ से अधिक विद्यालयों में पहुंचकर अध्यापकों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत चार अक्तूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों और अध्यापक संघ के सदस्यों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों द्वारा आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे। मामले में अन्य कर्मचारियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भी पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर रखा है। इस मसले पर वीरवार को जहां अध्यापक संघ ने रोज गार्डन में बैठक की थी तो दूसरी ओर दूसरे पक्ष के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मसले पर अध्यापक संघ ने दोबारा बैठक की। बैठक में डीईओ की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई और इसे लेकर स्कूलों का दौरा किया गया। टीमों ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए दस अक्तूबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अध्यापक संघ- 70 के प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि आगामी सोमवार को साढ़े तीन बजे सौंपे जाने वाले ज्ञापन के लिए गठित टीमों द्वारा जिले के 314 स्कूलों में जाकर अध्यापकों से राय ली गई है जिसमें सभी ने सहमति जताई है। अध्यापक संघ -70 के प्रधान राजेश ने कहा कि यदि जिला शिक्षा अधिकारी को इस केस से बाहर निकाला जाता है या फिर उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो वे जल्द ही आगामी रणनीति तैयार कर अध्यापन कार्य बंद करने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed