फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teacher murder case: Criminal carrying a reward of Rs 25,000 arrested

शिक्षक हत्याकांड : 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teacher murder case: Criminal carrying a reward of Rs 25,000 arrested
घायल आरोपी को लेकर आते हुए पुलिसकर्मी।
चरखी दादरी। कस्बा बौंद कलां में गत 10 मई की रात को पुरानी रंजिश के चलते पीजीटी लेक्चरर ललित की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने शनिवार को कस्बा बौंद कलां निवासी आरोपी अमरजीत उर्फ मोनू को हिसार के बरवाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर राजस्थान पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह हिसार न्यायालय से उद्घोषित आरोपी भी है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसमें वह चोटिल हो गया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी कप्तान सिंह ने रविवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि 10 मई की रात को शिक्षक ललित की हत्या के बाद मृतक के भाई नवीन आर्य की शिकायत पर बौंद कलां थाना पुलिस ने हत्या, आपराधिक षडयंत्र रचने, धमकी देने तथा शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। इस दौरान पुलिस टीम ने राजस्थान के दोलिया टोल प्लाजा से महत्वपूर्ण फुटेज जुटाए, जिससे जांच में अहम सुराग मिले।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ आरोपियों को राजस्थान में शरण दिलाई गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पनाह देने के आरोप में छाजू सिंह को गिरफ्तार किया। साथ ही एक अन्य आरोपी अजीत उर्फ बुचा के भाई अर्जुन को भी पुलिस ने आरोपियों को आर्थिक सहायता और शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शनिवार को पुलिस टीमों ने हिसार के बरवाला में दबिश देकर आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक देशी पिस्तौल और कारतूस गांव कलियाणा के पहाड़ में छिपाकर रखे हुए हैं। शनिवार को ही पुलिस टीम जब आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए कलियाणा पहाड़ पर पहुंची, तो वहां आरोपी ने पुलिस को धक्का देकर पहाड़ से नीचे कूदकर भागने का प्रयास किया। टीम ने उसे दोबारा काबू कर लिया लेकिन पहाड़ से कूदने के कारण आरोपी घायल हो गया।
घायल आरोपी को पुलिस ने शनिवार को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मौके से एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी अमरजीत पर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, हत्या तथा फिरौती मांगने जैसे अपराधों के तहत 11 प्राथमिकी दर्ज हैं। राजस्थान के कोटा में 36 लाख रुपये लूट के मामले में राजस्थान पुलिस को उसकी तलाश थी। राजस्थान पुलिस की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।


इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जांच प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस वारदात में शामिल सभी शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
- लोगेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed