चरखी दादरी। रावलधी बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह खेल अकादमी में दो दिवसीय रग्बी फुटबाल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनता कॉलेज दादरी, बीरसीएम बहल और आरपीएस मिसरी के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शिविर का संचालन कोच राजेश तक्षक ने किया। उन्होंने रग्बी फुटबाल के मूलभूत नियमों, तकनीकों और रणनीतियों को सरल तरीके से खिलाड़ियों को समझाया और उनका अभ्यास कराया। इस दौरान युवा खिलाड़ियों ने खेल के प्रति गहरी रुचि और समर्पण दिखाते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह के दौरान खेल अकादमी से लंबे समय से जुड़े जयभगवान को प्राचार्य पद पर पदोन्नति के लिए सभी ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेश थुरानीय, जयबीर, निहाल, डॉ. महीप्रताप आदि मौजूद रहे।