{"_id":"66b6bd63f7a7eab6750f15c7","slug":"tamanna-selected-for-under-17-national-football-championship-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121698-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अंडर 17 नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए तमन्ना का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अंडर 17 नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए तमन्ना का चयन
Sat, 10 Aug 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी तमन्ना
चरखी दादरी। चरखी फुटबाल नर्सरी की खिलाड़ी तमन्ना का अंडर 17 जूनियर महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम में चयन हुआ है।
जिला खेल अधिकारी संधू बाला ने बताया कि तमन्ना चरखी फुटबाल नर्सरी में पिछले दो वर्ष से अभ्यास कर रही है। तमन्ना का अब हरियाणा की टीम में चयन हुआ है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
नर्सरी कोच सुधीर सांगवान ने बताया कि यह प्रतियोगिता अनंतपुर आंध्र प्रदेश में आयोजित होगी। इसमें हरियाणा की टीम का पहला मैच 11 अगस्त को मणिपुर के साथ होगा। कोच ने बताया कि तमन्ना दो साल से खेल का कड़ा अभ्यास करती आ रही है। वह जिला व राज्य स्तर तक की कई प्रतियोगिताओं मेंं श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी है। वह हरियाणा की टीम को विजेता बनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
फोटो-05 खिलाड़ी तमन्ना।