{"_id":"6823ac8ae749f3c9750e21f5","slug":"tamanna-of-pragya-school-stood-sixth-in-the-state-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-136905-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रज्ञा स्कूल की तमन्ना प्रदेश में रही छठे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रज्ञा स्कूल की तमन्ना प्रदेश में रही छठे स्थान पर
Wed, 14 May 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 14 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव भांडवा स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। तमन्ना ने 98.2 प्रतिशत अंकोंं के साथ प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय निदेशक युद्धवीर सिंह अहलावत, प्रबंध समिति सदस्य सदाराम डबास व प्रधान श्रीकृष्ण ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी है। प्रधान श्रीकृष्णा ने बताया कि छात्रा तमन्ना ने 500 मेें से 491 अंक अर्जित कर हरियाणा में छठा स्थान प्राप्त किया है।
प्रगति ने 469 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 120 विद्यार्थियों में से 57 छात्रों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया है। 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। प्रधानाचार्य संजय कुमार,वीरेंद्र साहू, सत्यवान, प्राइमरी हेड राजबाला व मंजू ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
95.6 प्रतिशत अंक लेकर अंजलि ने एचडी स्कूल में किया टॉप
चरखी दादरी। एसडी स्कूल का सीबीएसई का बारहवीं कक्षा का परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल के 91 छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। 95.6 प्रतिशत अंक लेकर कला संकाय में अंजलि सेहलंगा ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि ने इतिहास एवं संगीत विषय में 100 प्रतिशत व राजनीति विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
93.2 प्रतिशत अंक लेकर वृत्तिका बिरोहड़ वाणिज्य संकाय में प्रथम रही। वहीं, नविता डागर सेहलंगा, रसायन विज्ञान में 95 अंक, भौतिक विज्ञान में 94, जीव विज्ञान में 93 अंक लेकर अपनी संकाय में प्रथम रही। 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 27 ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए हैं। शेष सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। परीक्षा परिणाम पर स्कूल प्रबंधन समिति से बलराज फोगाट, बलजीत नेहरा, सुरेंद्र फोगाट व रमेश गुलिया, प्राचार्या नमितादास, उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने अध्यापकों, अभिभावकों व छात्रों को बधाई दी है।