फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tales of bravery were narrated and tributes were paid to the martyrs.

Charkhi Dadri News: शौर्य गाथा सुनाई, वीरों की शहादत को किया नमन

Tue, 04 Nov 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tales of bravery were narrated and tributes were paid to the martyrs.
गांव बधवाना में रेजांगला युद्ध के शहीदों को नमन करते ग्रामीण। विज्ञप्ति
चरखी दादरी।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से रेजांगला युद्ध के शहीदों की याद में निकाली जा रही रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा मंगलवार को गांव बधवाना में पहुंची। यहां क्षेत्र के अहीर समाज के लोगों ने रेजांगला युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति सदस्य सुबेदार मेजर दलीप सिंह यादव व कृष्ण यादव ने की।
यात्रा के प्रदेश संयोजक राव रमेश पायलट व बलवान फौजी का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर राव रमेश पायलट व बलवान फौजी ने कहा कि अहीर समाज के वीर सपूतों ने चीन की सेना का डटकर मुकाबला किया और रेजांगला युद्ध में विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जब-जब दुश्मनों ने हमारे देश के ऊपर हमला करने की कोशिश की तो अहीर समाज के वीर जवानों ने डटकर मुकाबला किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेजांगला युद्ध के शहीदों को याद में रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा 13 अप्रैल को बिहार से शुरू हुई थी जो 18 प्रदेश से होते हुए हरियाणा पहुंची है। यात्रा का समापन 18 नवंबर को होगा और दिल्ली के जंतर-मंतर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


114 वीर जवानों की शहादत को दिखाया जाए
उन्होंने कहा कि रेजांगला युद्ध पर बनाई गई फिल्म में तथ्यों को छुपाया गया है, जो गलत है। उनकी मांग है कि फिल्म में अहीर समाज के 114 वीर जवानों की शहादत को दिखाया जाए। अहीर रेजिमेंट की मांग काफी समय से की जा रही है। इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और जल्द अहीर रेजिमेंट का गठन करना चाहिए।
इस अवसर पर पर ब्लाॅक समिति सदस्य मोनिका यादव, सरपंच प्रतिनिधि अजीत सिंह, श्रीभगवान यादव, सरपंच प्रतिनिधि जगजीत यादव, , राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed