फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Symbol of honesty Khushi Yadav and family got respect

ईमानदारी की प्रतीक खुशी यादव व परिजनों को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Symbol of honesty Khushi Yadav and family got respect
ईमानदारी का परिचय देने पर गांव पालड़ी में सम्मानित करते ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
ईमानदारी की प्रतीक खुशी यादव व परिजनों को मिला सम्मान
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव पालड़ी निवासी ईमानदारी की परिचय देने वालीे 14 वर्षीय छात्रा खुशी यादव पुत्री बिजेंद्र यादव को रविवार को ग्रामीणों ने सम्मानित किया है। खुशी यादव ने व्यक्ति की सड़क पर गिरी एक लाख 66 हजार रुपये की राशि लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है।
14 वर्षीय छात्रा कक्षा आठवीं में पढ़ती है। छात्रा की इस ईमानदारी पर गत 26 जनवरी को सामाजिक न्याय एवं कल्याण मंत्री ओमप्रकाश यादव की ओर से भी सम्मानित किया गया था। गत दिनों गांव पालड़ी निवासी विजय यादव की एक लाख 66 हजार रुपये की राशि सड़क पर गिर गई थी। खुशी यादव दूध लेने पड़ोस में गई थी। वहां पर यह राशि उसे मिली। खुशी ने अपनी माता कौशल्या को यह राशि सौंप दी। कौशल्या ने अपने पति बिजेंद्र यादव को साथ लेकर लोगों से पूछताछ की। बाद में पता चलने पर यह राशि मालिक विजय यादव को लौटा दी थी।
विज्ञापन

रविवार को गांव पालड़ी में बाबा बनवारी दास कमेटी द्वारा ग्रामीणों की तरफ से खुशी यादव व उसके माता पिता का सम्मान किया गया।
कमेटी की तरफ से प्रधान कप्तान परमेश्वर यादव,पूर्व सरपंच कैलाश पालड़ी व भोलाराम ने खुशी यादव को स्मृति चिंह, शॅाल व 11 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर देशराम, अतर सिंह,अशोक यादव, राजेंद्र बोहरा ङ्क्षसह, हरेंद्र यादव,सत्यवीर यादव,पंडित सुरेश,रविंद्र यादव, फूल सिंह ठेकेदार, सुमित्रा यादव,अरुण यादव,झम्मन यादव, दीपक यादव,बबली यादव आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed