{"_id":"6a9496249916c1697f0aaaa1","slug":"swimmers-from-dadri-put-up-a-stellar-performance-and-won-seven-medals-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159709-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर जीते सात पदक
Mon, 31 Aug 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गुरुग्राम में 29 अगस्त को आयोजित प्रथम एनसीआर तैराकी चैंपियनशिप में चरखी दादरी स्थित जेपी स्वीमिंग पूल के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत एनसीआर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जेपी स्वीमिंग पूल के तीन तैराकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सनोवर झाझड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं परमवीर जटराणा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। परमीत जटराणा ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जेपी स्वीमिंग पूल के संचालक सुमेर फौगाट ने पदक विजेताओं और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि तैराकी जैसे कठिन खेल में दादरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय कोच सुरेंद्र राणा चिड़िया और कोच आशीष खोरड़ा के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया गया।
विज्ञापन
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुराश एसोसिएशन हरियाणा के उपाध्यक्ष अनिल राणा, गुड्डू मास्टर खेड़ी बूरा, पवन झाझड़िया, मास्टर धर्मेंद्र फौगाट, धर्मजीत फौगाट, जतिन फौगाट, रविंद्र जटराणा, सम्राट फौगाट, शिवकुमार शर्मा और रोहित कादियान सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।