{"_id":"68cb0d48c06cedc1f902ddd0","slug":"swasth-nari-sshakt-parivar-pakhwada-start-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-144757-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा शुरू
Thu, 18 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़ा का शुभारंभ करते नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत नागरिक अस्पताल से की गई। शुभारंभ नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने किया।
अभियान के तहत सिविल अस्पताल के अलावा गोपी, बौंद कलां व झोझूकलां सीएचसी पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय विधायकों के अलावा सांसद शिरकत करेंगे। अभियान का समापन 2 अक्तूबर को होगा।
इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन : मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को अभियान का दादरी सिविल अस्पताल से शुभारंभ किया गया है। इसी के तहत जिले की गोपी सीएचसी में मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इसमें बाढड़ा विधायक उमेद सिंह पातुवास ने शिरकत की। 19 सितंबर को बौंद कलां में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा, जिसमें दादरी विधायक सुनील सांगवान मुख्य अतिथि रहेंगेे। 24 सितंबर को झोझूकलां में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। 25 को सिविल अस्पताल में मेगा कैंप में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह शिरकत करेंगे।