फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Suspended inspector reached the minister's court, pleaded for reinstatement

Charkhi Dadri News: सस्पेंड निरीक्षक पहुंचा मंत्री के दरबार में, बहाली की लगाई गुहार

Sat, 27 May 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 27 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Suspended inspector reached the minister's court, pleaded for reinstatement
बौंदकलां में मंत्री अनूप धानक का अभिनंदन करते ग्रामीण।
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में सस्पेंड किए गए खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह शुक्रवार को बौंदकलां पहुंचे और श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक के समक्ष पेश हुए। उन्होंने राशन डिपो पर गलत कार्रवाई करने के मामले में खुद को बेकसूर बताते हुए सस्पेंशन ऑर्डर वापस लेने की गुहार लगाई। वहीं, मंत्री अनूप धानक ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही वो कोई आदेश देंगे।
विज्ञापन

बता दें कि श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक बुधवार को चरखी दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे। डिपो होल्डर पर गलत कार्रवाई का मामला लगातार दूसरी बैठक में उनकी संज्ञान में आने पर उन्होंने खाद्य पूर्ति एवं नियंत्रक विभाग के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन

श्रम एवं रोजगार मंत्री शुक्रवार सुबह भिवानी में 4 जून को आयोजित होने वाले संत कबीर दास जयंती समारोह का निमंत्रण देने बौंदकलां पहुंचे। वहां उन्होंने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उसी दौरान बिजेंद्र सिंह उनके समक्ष पेश हुए। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मंत्री जी, इस मामले में मैं बेकसूर हूं। इस पर मंत्री अनूप धानक ने कहा कि इस मामले की जांच एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed