फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sushma swaraj application upto 20

Charkhi Dadri News: सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए 20 तक आवेदन करें महिलाएं

Tue, 17 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj application upto 20
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालीं महिलाओं से सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र महिलाएं 20 दिसंबर तक पुरस्कार पाने के लिए आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च 2025 को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि पुरस्कार देने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान एवं मान्यता देना है, ताकि, वे भारतीय महिलाओं की भावी पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन सकें। यह भारतीय समाज में और उनके संबंधित क्षेत्रों में महिलाओं की बहुमुखी भूमिका को स्वीकार करने और प्रोत्साहित करने के लिए समाज की मानसिकता को बदलने में भी एक लंबा सफर तय करेगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने बताया पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपये नकद, एक प्रशस्तिपत्र और एक शाॅल मिलेगी। आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए काम करती हो। नामांकन करने के दौरान नामांकित व्यक्ति जीवित होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed