फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Supply of contaminated water happening in MP and MLA street

सांसद और विधायक आवास वाली गली में दो साल से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, समाधान न होने से खफा लोगों ने की नारेबाजी

Tue, 01 Sep 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water happening in MP and MLA street
सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक सोमबीर सांगवान के आवास वाली गली में पिछले दो साल से दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर करीब 200 घरों में रहने वाले लोग सांसद, विधायक और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। इससे खफा लोगों ने सोमवार सुबह नारेबाजी कर विभाग के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

वार्ड-19 एमसी कॉलोनी निवासी रामौतार, सतीश, सुरेश, अपलेश, सत नारायण, राजेंद्र, बब्बन, नरेंद्र व सीता देवी ने बताया कि उनके वार्ड में पेयजल लाइन पिछले दो साल से चार जगहों पर लीकेज कर रही है। इसके कारण दो गलियों में बने घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। वार्डवासी पार्षद से लेकर विधायक, सांसद समेत जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन नतीजा सिफर है। इससे खफा वार्डवासियों ने सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

सप्ताह में डलवाना पड़ता है एक टैंकर, पड़ रही दोहरी मार
लोगों ने बताया कि पानी संबंधी घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें सप्ताह में एक टैंकर खरीदना पड़ता है। इसके बदले उन्हें 450 रुपये चुकाने पड़ते हैं। एक माह में चार टैंकर घरों में डलवाने पड़ रहे हैं और इसके चलते उन्हें 1800 रुपये की आर्थिक चपत लग रही है और पेयजल कनेक्शन का बिल भी भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग परेशान, विभाग ने नहीं किया समाधान
एमसी कॉलोनी के लोगों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले सांसद से भी वो समस्या को लेकर मिले थे और उन्होंने समाधान करवाने का आश्वासन दिया था। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कई दिन पहले एक बार मौका देखने आए थे, लेकिन इसके बाद समस्या के समाधान की कवायद धरातल पर शुरू नहीं हुई।
- हमारी गली में पिछले दो साल से पेयजल संकट गहराया हुआ है। घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है और लोग शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने समाधान नहीं किया है।
कमलेश, वार्डवासी
- पेयजल आपूर्ति के नाम पर घरों में मिट्टी मिला पानी पहुंच रहा है। इसे न खाने में प्रयोग कर सकते हैं और न ही अन्य घरेलू कामों में। हर सप्ताह एक पानी का टैंकर घर में डलवाना पड़ रहा है।
इंदु, वार्डवासी
- हमारे वार्ड में चार जगह से पेयजल लाइन लीकेज कर रही है और इसके चलते ही समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया है। वार्डवासी परेशान हैं।
कालूराम, वार्डवासी
- घरों में पेयजल आपूर्ति करीब 40 मिनट छोड़ी जाती है और पहले 15 मिनट तक नल से दूषित पानी ही आता है। पेयजल समस्या से लोग परेशान हैं और टैंकर खरीदने में आर्थिक चपत लग रही है।
सोनिया, वार्डवासी
विभाग जल्द कर देगा समाधान : सांसद
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि घरों में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या का समाधान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जल्द कर देंगे। इस संबंध में उनको निर्देश दे दिए हैं।
समस्या का जल्द करवा देंगे समाधान : विधायक
विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि शहर में पेयजल और सीवर व्यवस्था में सुधार जल्द ही करवा दिया जाएगा। इसके तहत वार्डों में नई लाइनें डाली जानी हैं और इसके बाद वार्ड में बनी दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

मीटिंग में हूं कहकर फोन काट गए एक्सईएन
समस्या को लेकर अमर उजाला प्रतिनिधि ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन शशिकांत से फोन पर संपर्क करना चाहा तो पहले दो कॉल उन्होंने उठाई ही नहीं। कुछ समय बाद तीसरी दफा कॉल करने पर उन्होंने फोन उठाया और परिचय पूछने के बाद मीटिंग में होने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed