फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   super 100 exam tomorrow

Charkhi Dadri News: तीन केंद्रों पर 1100 विद्यार्थी देंगे सुपर-100 परीक्षा

Mon, 03 Feb 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
super 100 exam tomorrow
शिक्षा विभाग की ओर से तीनों खंड में एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल को बनाया गया परीक्षा केंद्र, 5 फरवरी को होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में 5 फरवरी को तीन केंद्रों पर सुपर-100 प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें तीनों खंडों के 1100 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें पास होने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में भाग ले पाएंगे। फिलहाल, विभाग की ओर से परीक्षा के लिए केंद्रों पर व्यवस्था की जा रही है।

जिला शिक्षा विभाग की ओर से तीनों खंडों में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को पंजीकृत किया है। शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने और उनको उच्च स्तर पर ले जाने के लिए सुपर-100 परीक्षा का आयोजन करता है।
विज्ञापन

इसके लिए हर साल विभाग आवेदन कराता है और तीन चरणों में परीक्षा कराकर विद्यार्थियों का चयन करता है। अब विभाग की ओर से दिसंबर 2024 से सुपर-100 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई गई और जिले के 1100 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ मीनाक्षी डागर ने बताया कि शीशवाला राजकीय स्कूल प्राचार्य विजय कुमार को परीक्षा का जिला नोडल अधिकारी और सभी बीईओ को खंड नोडल अधिकारी बनाया गया है।

- दादरी में 500 तो बौंद व बाढड़ा खंड में 300-300 पंजीकरण
गरीब और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ही इस परीक्षा में शामिल किया जाता है। इसके लिए विद्यार्थी के नौवीं कक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक होने चाहिए। अब विभाग की ओर से दादरी खंड के 500 और बौंदकलां व बाढड़ा खंड में 300-300 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं।


- ये रहेगा परीक्षा का पाठ्यक्रम
सुपर-100 परीक्षा के लिए कक्षा नर्सरी से दसवीं तक का पाठ्यक्रम आएगा। इसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान आदि विषय शामिल किए जाएंगे। विभाग की ओर से 5 फरवरी को पहले चरण की परीक्षा कराई जाएगी। इनका परिणाम 20 फरवरी को घोषित किया जाएगा। इसमें पास होने वाले विद्यार्थी 5 अप्रैल को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।


- ये रहेगा परीक्षा का समय
सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे आयोजित की जाएगी। लेकिन विद्यार्थियों को केंद्र पर 10 बजे पहुंचना होगा। इस दौरान सभी अपने प्रवेशपत्र के अनुसार रोल नंबर देखकर परीक्षा कक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के आधे घंटे पहले ओएमआर शीट दी जाएगी। समय अनुसार प्रश्नपत्र दिया जाएगा। परीक्षा के लिए केवल दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है।


वर्सन:
जिले में सुपर-100 के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही परीक्षा के नोडल, सहायक व खंड अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा, परीक्षा केंद्र मुखिया को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक व नकलरहित कराने का विभाग का प्रयास रहेगा।
-कृष्णा फोगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी


फोटो-02

शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहां परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed