फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Supard-e-Khaq with state honors to Air Force jawan

एयरफोर्स के जवान को राजकीय सम्मान के साथ सुपर्द-ए-खाक किया

Sun, 05 Jul 2020 09:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Supard-e-Khaq with state honors to Air Force jawan
Supard-e-Khaq with state honors to Air Force jawan - फोटो : CharkhiDadri
गांव माइकलां निवासी एयरफोर्स जवान आमीर खान का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उसे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया गया। गांव माइकलां निवासी 26 वर्षीय आमीर खान पांच वर्ष पहले ही एयरफोर्स में भर्ती हुआ था। इस समय वह बेलगांव कर्नाटक में ड्यूटी पर तैनात था। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक उनका निधन हो गया। आमीर खान अविवाहित था। रविवार को एयरफोर्स के जवान के दिवंगत के पार्थिव शरीर को लेकर गांव में पहुंचे तो शोक का माहौल पैदा हो गया। जवान के पार्थिव शरीर को खुले वाहन में कब्रिस्तान तक ले जाया गया। थाना प्रभारी बीर सिंह की अगुवाई में पुलिस की टुकड़ी ने हवा में गोलियां चलाकर जवान को अंतिम सलामी दी। एयरफोर्स के जवानों ने मातमी धुन बजाई। जवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे-ए-खाक किया गया। ग्रामीणों के अनुसार आमीन खान छुट्टी आता था तो देशभक्ति के बारे में युवाओं को प्रेरित करता रहता था। इस मौके पर सरपंच पवन माइकलां, सरपंच अनिल माइखुर्द, मेहर सिंह, सद्दाम हुसैन, पंच बरकमत अली, पटवारी राकेश कुमार, जयबीर, रविंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed