फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sunita Dangi became the chairperson of Haryana Women and Child Development Corporation

Charkhi Dadri News: हरियाणा महिला एवं बाल विकास निगम की चेयरपर्सन बनीं सुनीता दांगी

Sat, 30 May 2026 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 30 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Sunita Dangi became the chairperson of Haryana Women and Child Development Corporation
सुनीता दांगी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने शहर निवासी और पेशे से जूडो कोच सुनीता दांगी को हरियाणा महिला एवं बाल विकास निगम का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सुनीता ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।
विज्ञापन

सुनीता दांगी का राजनीतिक और सामाजिक जीवन संगठनात्मक अनुभवों से समृद्ध रहा है। उन्होंने वर्ष 2012 से 2015 तक भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2015 से 2021 तक महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें वर्ष 2021 से 2023 तक महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वर्ष 2023 में उन्होंने करीब आठ माह तक महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व भी निभाया। वर्तमान में वह भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और राष्ट्र सेविका समिति के द्वितीय वर्ष की सदस्य हैं।
विज्ञापन

सुनीता ने अपनी नियुक्ति पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सुनील सांगवान, विधायक उमेद पातुवास, सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता दांगी किसान और सैनिक परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता किसान थे जबकि उनके पति स्व. महानंद दांगी भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे चुके हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रहने वाली सुनीता दांगी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ अंतिम पंक्ति तक खड़े पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण के साथ-साथ उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही निगम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के हित में चल रही योजनाओं की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed