फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   suman dalawas satpal hansawas surpunch

Charkhi Dadri News: डालावास में सुमन, हंसावास में सतपाल बने सरपंच

Mon, 16 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
suman dalawas satpal hansawas surpunch
हंसावास खुर्द में जीत पर सरपंच सतपाल को मिठाई खिलाते समर्थक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। झोझूकलां और बाढड़ा खंड की पांच ग्राम पंचायतों में रविवार को सरपंच और पंच चुनने के लिए मतदान हुआ। बाढड़ा खंड की ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया के जरिये चार सरपंच और दो पंच चुने गए। डालावास गांव में सुमन, हंसावास में सतपाल, अटेला में बलवान, सारंगपुर में अजय और कलियाणा गांव में सुष्मिता सरपंच चुनी गईं।
बाढडा ग्राम पंचायत में सभी 18 पंच व सरपंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। गांव डालावास में सरपंच और हंसावास खुर्द गांव में सरपंच के अलावा वार्ड पांच व आठ से पंच चुनने के लिए सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। मतदान व मतगणना शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

डालावास में सरपंच पद पर सुमन कुमारी और सोनिया के बीच मुकाबला रहा। सुमन को 391 और सोनिया को 349 मत मिले। 42 वोटों से सुमन ने गांव की सरपंची हासिल की। वहीं, गांव हंसावास खुर्द में सरपंच पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन, करीबी मुकाबला सतपाल और रमेश के बीच देखने को मिला। अंत में सतपाल ने 11 वोटों से जीत दर्ज की। सतपाल को 493 और रमेश को 482 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी राजेश को 391, चौथे प्रत्याशी महेंद्र को 3 और पांचवें प्रत्याशी सुरेंद्र को 4 मत मिले। हंसावास में वार्ड-5 से 95 वोटों से जीत दर्ज कर आशीष और वार्ड-8 से 87 वोटों से जीत दर्ज कर अन्नु रानी पंच बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अटेला कलां में सरपंच पद पर आमने-सामने की टक्कर रही। विजेता प्रत्याशी बलवान को 318 और अमरजीत को 267 मत मिले। बलवान सिंह 51 वोटों से जीत दर्ज कर सरपंच बने। इसी प्रकार, सारंगपुर गांव में सरपंच पद के विजेता प्रत्याशी अजय को 671 और नीरज को 529 मत मिले। इस प्रकार अजय ने 142 वोटों से जीत दर्ज कर गांव की सरपंची हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed