फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sujit Kalkal will represent India at the Senior World Wrestling Championships

Charkhi Dadri News: सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सुजीत कलकल

Thu, 17 Sep 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sujit Kalkal will represent India at the Senior World Wrestling Championships
सुजीत कलकल। - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव इमलोटा निवासी युवा पहलवान सुजीत कलकल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। लखनऊ में आयोजित कड़े कुश्ती ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुजीत ने फाइनल मुकाबले में अनुज कुमार को 8-0 के एकतरफा अंतर से हराकर टीम में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन अक्तूबर में कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में होना है। जिला कुश्ती संघ के सचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि सुजीत का चयन जापान में होने वाले एशियाई खेलों-2026 के लिए भी भारतीय टीम में हुआ है। वह एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए 26 सितंबर को रवाना होंगे। इसके बाद अक्टूबर में विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

सुजीत के लगातार दो बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है। उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। सुजीत ने इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और अब एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed