फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sudden change of weather in the evening, black clouds reduced

Charkhi Dadri News: शाम का अचानक बदला मौसम का मिजाज, काली घटाएं छाई

Wed, 21 Jun 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sudden change of weather in the evening, black clouds reduced
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार दोपहर तक लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। शाम चार बजे मौसम का मिजाज बदला और इसके बाद आसमान में काली घटाएं छाई रही। कुछ क्षेत्रों में बौछारें भी गिरी।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह एक घंटा तक हवाएं भी चली, लेकिन उसके बाद धूप खिलने पर उमस बढ़ गई। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। इसके बाद शाम तक मौसम ठंडा बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर लोग अब प्री-मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि गर्मी से और राहत मिल जाए। इस समय खरीफ की फसलों के लिए सिंचाई की जरूरत है। खरीफ की फसल बारिश पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की बात करे तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को शाम तक अधिकतम तापमान तो 38 डिग्री पर स्थिर रहा, लेकिन बादल छाने से न्यूनतम तापमान मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री लुढ़का है। दूसरी ओर बुधवार को प्रदूषण की स्थिति देखें तो हवा संतोषजनक रही। प्रदूषण का अधिकतम स्तर 155 एक्यूआई और न्यूनतम 39 एक्यूआई दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले प्रदूषण का स्तर थोड़ा ऊपर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed