{"_id":"5f1dc4188ebc3e9ff455f455","slug":"sucide-charkhidadri-news-rtk565880579","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक मंदीप के परिजन और पुलिस।
- फोटो : CharkhiDadri
मकड़ानी गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। चिड़िया चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह करवाया जाएगा। पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार मकड़ानी निवासी मंदीप (25) रविवार सुबह करीब दस बजे घर से खेत में गया था। करीब एक घंटे बाद उसकी ताई खाना लेकर खेत में पहुंची तो वहां बने कमरे में मंदीप का शव फंदे से लटकता मिला। उसकी ताई ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता विजय ने बताया कि मंदीप उसका छोटा बेटा था और वो खेती ही करता था। वह अविवाहित था। आत्महत्या के कारणों का परिजनों ने कोई खुलासा नहीं किया है। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में विजय के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।